Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ‘रामायण’ का जलवा, सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़, एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 06/11/2026 11:19:32 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 06/11/2026 11:19:32 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली दुनिया भर के साथ कोटपूतली में भी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का प्रदर्शन गुरुवार से शुरू हो गया। करीब 4 हजार करोड़ रुपये के बजट में बनी इस भव्य फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली दुनिया भर के साथ कोटपूतली में भी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का प्रदर्शन गुरुवार से शुरू हो गया। करीब 4 हजार करोड़ रुपये के बजट में बनी इस भव्य फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दीपावली के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और साधु-संतों तक में खासा क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही शहर के सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है और एडवांस बुकिंग को लेकर भी जबरदस्त मांग बनी हुई है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए कोटपूतली के सिनेमाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन स्थित पटेल हीरा मोती सिनेमा के निदेशक शिवकुमार पटेल ने बताया कि दर्शकों के लिए सिनेमाघर को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां फिल्म का प्रदर्शन 70 एमएम व्हाइट मेटल स्क्रीन पर किया जा रहा है। वहीं, बानसूर रोड स्थित गोल्ड सिनेमा के निदेशक आनंद मित्तल ने बताया कि दर्शकों के बेहतर अनुभव के लिए 2डी और 3डी शो के साथ अत्याधुनिक डॉल्बी साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है। दोनों सिनेमाघरों में फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है।

निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता महारानी कैकेयी और सनी देओल सहित अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को भव्य सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म की कहानी की शुरुआत रावण के जन्म और देव-दानव संग्राम से होती है। इसके बाद कथा अयोध्या में श्रीराम और उनके भाइयों के जन्म, जनकपुर में शिव धनुष भंग, माता सीता से विवाह और कैकेयी के वरदान मांगने जैसे प्रसंगों से आगे बढ़ती है। पिता के वचन का मान रखते हुए श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने के दृश्यों को भी फिल्म में दर्शाया गया है। वनवास के दौरान ऋषियों की रक्षा, शूर्पणखा प्रसंग और रावण-जटायु युद्ध को भव्य दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म का पहला भाग रोमांचक क्लाइमेक्स के साथ समाप्त होता है, जो दर्शकों में अगले भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है। कोटपूतली और आसपास के क्षेत्रों में फिल्म को मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद से स्थानीय सिनेमाघरों में भी रौनक बढ़ गई है।