Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दुद्धी रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 05/11/2026 05:00:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 05/11/2026 05:00:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुद्धी परिसर में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 2कंपनियों ने प्रतिभाग कि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुद्धी परिसर में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 2कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 1800 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए ऑफर प्रदान किया। मेले में हिण्डाल्को, टाटा मोटर्स, फिएट इंडिया,

आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, विजन इंडिया, रोडवेज, अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी समेत कई कंपनियां शामिल रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू एवं सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।