Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/06/2026 01:26:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/06/2026 01:26:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली के नारेडा बाईपास स्थित गोपालपुरा पुलिया पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली के नारेडा बाईपास स्थित गोपालपुरा पुलिया पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने नारेडा बाईपास और पुलिया पर धरना देकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और शव उठाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन अंकुश लगाने में विफल रहा है। वे मृतकों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे और आरोपी ट्रॉले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिया पर प्रदर्शन के कारण बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।


Featured News