-
☰
राजस्थान: गोसेवा के साथ मनाई गई वैवाहिक वर्षगांठ, समाज को दिया गया सेवा का संदेश
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक में गोसेवा के साथ मनाई वैवाहिक वर्षगांठ,समाज को दिया गो सेवा का संदेश,अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 46वी मासिक गो सेवा का आयोजन किया गया। टोंक शहर के सेवा भावी संघठन द्वारा आज 46 वी मासिक गोसेवा का आयोजन श्री गांधी गो शाला में किया गया। कार्यक्रम संयोजक युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग एवम शहर कोषाध्यक्ष अमित सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर संघठन के शहर अध्यक्ष एवम समाज सेवी भगवान भण्डारी संग अलका भण्डारी की वैवाहिक वर्षगांठ का आयोजन गो सेवा के साथ किया गया। गो भक्त दम्पति ने गुड़ की भेली का केक काट कर गो माता को भोग लगाया साथ ही संघठन के सभी पदाधिकारियो एवम सदस्यों ने गुड़ एवम हरे चारे से गो वंश की सेवा की। इस अवसर पर संघठन द्वारा भगवान भण्डारी एवम अलका भण्डारी का माला साफा दुपट्टे से स्वागत कर शुभकामनाये दी। इस अवसर पर संघठन की महिला शहर अध्यक्ष रेखा जेन ने सभी सनातनियो से अपील की की वे अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ एवम उपलब्धियों को गो सेवा के साथ मना कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव बंसल गिरीराज गोयल युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग ब्रजमोहन गुप्ता आशीष मूंदड़ा अमित सर्राफ पवन जेन राजेश बम्ब हर्षित जेन खुरेडॉ कन्हैया मूंदड़ा ओम अजमेरा आनन्द भण्डारी राजू मूंदड़ा धनराज जेन अमृत भण्डारी अखिल जेन मनोज जेन शरद कहालिया आदि।
Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
राजस्थान: भजन सम्राट धनराज जोशी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
राजस्थान: पर्यटन स्थल पर हथियारों के साथ बनाई रील्स, युवाओं में बढ़ता दिखा गुंडागर्दी का ट्रेंड