-
☰
उत्तर प्रदेश: शहीद उधम सिंह शौर्य दिवस पर 13 मार्च को चको में भव्य समारोह हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तहसील बेहट ग्राम चको स्थित शहीद उधम सिंह महाविद्यालय में आगामी 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को शहीद शिरोमणि उधम सिंह कांबोज के शौर्य दिवस के उपलक्ष में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अनेकों अध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक एंव राजनैतिक, बुद्धिजीवियों का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तहसील बेहट ग्राम चको स्थित शहीद उधम सिंह महाविद्यालय में आगामी 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को शहीद शिरोमणि उधम सिंह कांबोज के शौर्य दिवस के उपलक्ष में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अनेकों अध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक एंव राजनैतिक, बुद्धिजीवियों का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। शौर्य दिवस समारोह के इस कार्यक्रम को दिनांक 13 मार्च दिन शुक्रवार को प्रातःकाल 08 बजे यज्ञ/ हवन पूजन एंव मंत्रोच्चारण के साथ मिलकर प्रारंभ किया जायेगा तथा प्रातःकाल 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक भजन एंव प्रवचन व शहीद उधम सिंह के जीवन काल पर परिचर्चा की जायेगी। अमर वीर शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब प्रांत के जिला संगरूर के सुनाम गांव में एक कांबोज सिख परिवार में हुआ था। वह गदर पार्टी एच एस आर ए से संबंधित एक भारतीय क्रांतिकारी थे,जो भारत में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की 13 मार्च 1940 को हत्या के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उसी अमर वीर शहीद उधम सिंह कांबोज के शौर्य दिवस समारोह पर कार्यक्रम संयोजक विजय सैनी पत्रकार मंडल प्रभारी, दैनिक सच कहूं न्यूज पेपर सहारनपुर मंडल सहारनपुर, कार्यक्रम स्थल गांव चको शहीद उधम सिंह महाविद्यालय में क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए अपील करते हैं। इस महत्वपूर्ण भव्य कार्यक्रम में मुख्यत: शहीद उधम सिंह कांबोज की जन्म स्थली से उनके परिवार के सदस्य व सुनाम ग्राम वासी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय नाथीराम कांबोज पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद एंव संस्थापक शहीद उधम सिंह महाविद्यालय ग्राम चको,तहसील बेहट जिला सहारनपुर ने बताया कि अमर वीर शहीद उधम सिंह के ग्राम सुनाम जिला संगरूर पंजाब से सरदार हरदयाल सिंह कांबोज, सरदार रघुवीर सिंह जौशन, सरदार केसर सिंह ढोठ, सरदार तरसेम सिंह महरोक, सरदार जंगीर सिंह रत्न और सरदार मनिंदर सिंह कौडा आदि आदरणीय लोग विशिष्ट अतिथियों के रूप में पधारेंगे,माननीय पूर्व प्रधानाचार्य नाथीराम जी कांबोज ने सभी से समय पर व ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रण दिया है।
उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
उत्तर प्रदेश: गैस आपूर्ति संकट पर IEA ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित
गुजरात: शीतला सप्तमी पर भव्य गरबा महोत्सव, माता से मांगी मनोकामना होती है पूरी
गुजरात: वार्ड 4 में सफाई व्यवस्था विफल, गंदगी से ग्रामीण हुए परेशान
बिहार: चोरी के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा चोर , पुलिस जांच में जुटी