Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लालापुर क्षेत्र में पहली बार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से विद्यार्थी एवं क्षेत्र में खुशी की लहर 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 30/03/2026 01:59:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 30/03/2026 01:59:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लालापुर तरहार प्रयागराज जनपद के यमुनानगर तहसील बारा लालापुर तरहार क्षेत्र में पहली बार यह देखने को मिल रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लालापुर तरहार प्रयागराज जनपद के यमुनानगर तहसील बारा लालापुर तरहार क्षेत्र में पहली बार यह देखने को मिल रहा है। राष्ट्र सेवा संस्थान के तरफ से आज रविवार को पंडित विष्णु राम तिवारी इंटरमीडिएट कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सामना करने के लिए और आयोजक रूपेश त्रिपाठी संयोजक शंकर लाल पांडेय, होरीलाल केसरवानी और पंडित विष्णु राम तिवारी इंटरमीडिएट कॉलेज की पूरी टीम मौजूद रही। दिनांक 5 अप्रैल दिन रविवार को पंडित विष्णु राम तिवारी इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्र सेवा संस्थान की तरफ से परिणाम की घोषणा एवं संस्कृति कार्यक्रम के साथ पुरस्कार भी दिया जाएगा, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक प्रथम स्थान वाले विद्यार्थी के लिए स्कूटी, द्वितीय स्थान विद्यार्थी के लिए लैपटॉप, तृतीय स्थान विद्यार्थी के लिए सीलिंग फैन, कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थी के लिए प्रथम स्थान के लिए रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान के लिए सीलिंग फैन, तृतीय स्थान के लिए कुर्सी मेज, कक्षा 4 से पांच तक विद्यार्थी के लिए प्रथम स्थान रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान विद्यार्थी के लिए कुर्सी मेज, तृतीय स्थान के लिए स्कूल बैग एवं टेबल लैंप। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अच्छी तरह से सफल हुआ और रविवार को इसका रिजल्ट आएगा जिसमें बच्चों की खुशी और पुरस्कार राष्ट्र सेवा संस्थान की तरफ से दिया जाएगा।