Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बेनीपुर गांव में कथित अत्याचार मामला, सवर्ण आर्मी ने कार्रवाई की करी मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 27/04/2026 11:53:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 27/04/2026 11:53:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अयोध्या जनपद के बिकापुर तहसील अंतर्गत बेनीपुर गांव में कथित रूप से सवर्ण समाज के लोगों पर हुए अत्याचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अयोध्या जनपद के बिकापुर तहसील अंतर्गत बेनीपुर गांव में कथित रूप से सवर्ण समाज के लोगों पर हुए अत्याचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखा जा रहा है और पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सवर्ण आर्मी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार दूबे, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला महासचिव शैलेन्द्र कुमार पाण्डे, संतकबीरनगर जिला अध्यक्ष विभव नाथ तिवारी एवं श्यामधर मिश्रा शामिल रहे। पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की गति बेहद धीमी है, जिससे पीड़ित परिवार में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित न्याय नहीं मिला, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) से भी मुलाकात की और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले में उदासीनता दिखाई, तो संगठन पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


Featured News