-
☰
उत्तर प्रदेश: प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित और मिलजुल कर होली मनाने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हमारे देश में आदि एवं अनादिकाल से चले आ रहे रंग बिरंगी रंगों के त्योहार होली को हम सभी लोगों को मिलजुल कर मनाने की जरूरत है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हमारे देश में आदि एवं अनादिकाल से चले आ रहे रंग बिरंगी रंगों के त्योहार होली को हम सभी लोगों को मिलजुल कर मनाने की जरूरत है। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने खिलाड़ियों एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों को यह संदेश देते हुए कहा कि जैसे सभी बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलकर एक हो जाते हैं। ठीक उसी प्रकार सभी लोगों को अपने सारे गिले शिकवे दूर कर आपस में प्रेम व्यवहार एवं सौहार्द के साथ त्योहार को मानना चाहिए आज के समय में बाजारों में विभिन्न प्रकार के केमिकल युक्त रंग एवं अबीर बिक रहे हैं, जो सभी के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। इस त्यौहार के अवसर पर सभी लोगों को हर संभव प्रयास कर प्राकृतिक रंगों हल्दी चंदन टेसू के फूल से निर्मित तथा अबीर गुलाल एवं फूलों द्वारा सूखी होली खेलने का प्रयास करना चाहिए इस समय पर सभी लोगों को अपनी त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगाकर रहना चाहिए क्योंकि रूखी त्वचा पर रंग और गुलाल लगने के बाद वह बहुत ही हानिकारक होते हैं। अमरजीत यादव ने कहा कि केमिकल युक्त रंग गुलाल अवीर आंख बाल त्वचा आदि के लिए बहुत ही हानिकारक है कुछ बच्चे गुब्बारे में रंग भरकर एक दूसरे को मारते हैं इसका प्रयोग बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इससे काफी खतरनाक चोट लगने की संभावना होती है, जब केमिकल युक्त रंग पानी में घुलकर जलाशय तथा जमीन पर जाते हैं तो वह पर्यावरण को भी प्रदूषित करते हैं। इसलिए सभी लोगों को हर संभव प्रयास कर सूखी होली खेलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित