Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बिल क्लिंटन स्कूल में नशामुक्ति की शपथ, छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/08/2026 10:06:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/08/2026 10:06:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान देहली यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित  क्षेत्रीय प्रसिद्ध बिल क्लिंटन स्कूल में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर की संचालिका आदरणीया बीके संतोष दीदी एंव स्कूल के अधिकारियों के समन्वय से नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत देशभर में 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान देहली यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित  क्षेत्रीय प्रसिद्ध बिल क्लिंटन स्कूल में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर की संचालिका आदरणीया बीके संतोष दीदी एंव स्कूल के अधिकारियों के समन्वय से नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत देशभर में 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामपुर मनिहारान की ओर से बिल क्लिंटन स्कूल में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज रामपुर मनिहारान की सेंटर संचालिका बीके संतोष दीदी जी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की प्रतिज्ञा दिलाई। सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिज्ञा दोहराते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए विद्यालय, परिवार और समाज को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत के आह्वान तथा ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे जागरूकता प्रयासों की सराहना की।


बीके संतोष दीदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मनुष्य के तन और मन दोनों को कमजोर करता है। सच्ची खुशी, शांति और शक्ति नशे में नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और परमात्म स्मृति में है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा मित्रों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहा यह 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाने का जन-आंदोलन है। 6 अगस्त से 20 अगस्त तक चल रहे इस अभियान में प्रत्येक विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान की भागीदारी नशामुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बना रही है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण जागरूकता, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ दिखाई दिया, जिसमें छात्र, छात्राओं एंव स्कूल स्टाफ ने एक विश्वसनीय रूप में नशामुक्ति जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ शरीर व उज्जवल भविष्य तथा सुखी जीवन पर आधारित रहा।


Featured News