-
☰
उत्तर प्रदेश: पंजाब से मेरठ के रास्ते हथियार तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 अवैध हथियार बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शामली थाना झिंझाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब से मेरठ के रास्ते हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली थाना झिंझाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब से मेरठ के रास्ते हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस संबंध में विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने इलाके में प्रभावी नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार जनपद लुधियाना, पंजाब निवासी विनय और राजेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 3 देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए। इसके अलावा 3 मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध गंजा गैंग से सामने आया है। इस गैंग के संचालन में बाऊ नामक व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी मिली है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस को आशंका है कि गैंग द्वारा अवैध हथियारों के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी भी की जाती है। फिलहाल पुलिस टीम हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मेरठ से हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों और गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए थाना झिंझाना पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹25,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
गुजरात: 24 घंटे बंद रहेंगे सभी CNG पंप, डीलरों ने कमीशन बढ़ाने समेत मांगों को लेकर लिया फैसला
हरियाणा: भाजपा SC मोर्चा की बैठक, अजय खुंडिया ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: देर रात गोलीकांड से मचा हड़कंप, कंबल फैक्ट्री कर्मचारी के सीने में लगी गोली
मध्य प्रदेश: घोड़ाखेड़ा में जलभराव से स्कूल जाने का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार