-
☰
उत्तर प्रदेश: घटिया निर्माण को लेकर ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा पर लगे आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने जांच की मांग ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा के कार्यों पर ग्रामीणों के आरोप, घटिया निर्माण और अधूरे कार्यों का मामला चरखारी क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने जांच की मांग ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा के कार्यों पर ग्रामीणों के आरोप, घटिया निर्माण और अधूरे कार्यों का मामला चरखारी क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि सरकारी संस्थानों में कराए गए कई निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हैं, जबकि कुछ कार्य अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। इसके बावजूद संबंधित कार्यों का पूरा भुगतान कर दिया गया है। ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अनुसार क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कई निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरे ही छोड़ दिए गए हैं। सरकारी कागज़ों में उन्हें पूर्ण दिखाकर भुगतान जारी कर दिया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि सरकारी धन से कराए जाने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों का कहना कि उच्चस्तरीय जांच के लिए पूर्व में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी अभी तक जाँच नहीं हुई हैं अब उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के यहाँ शिकायत दर्ज कराई।
उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
उत्तर प्रदेश: गैस आपूर्ति संकट पर IEA ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित
गुजरात: शीतला सप्तमी पर भव्य गरबा महोत्सव, माता से मांगी मनोकामना होती है पूरी
गुजरात: वार्ड 4 में सफाई व्यवस्था विफल, गंदगी से ग्रामीण हुए परेशान
बिहार: चोरी के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा चोर , पुलिस जांच में जुटी