-
☰
उत्तर प्रदेश: एम.वी.एम पब्लिक स्कूल में बृहस्पति फाउंडेशन का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी एम.वी.एम पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम कर्मजीतपुर सुंदरपुर में बृहस्पति फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई, साथ ही कलाकारों ने लाइव प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना था। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने छात्रों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कला के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त की। इस आयोजन में बृहस्पति फाउंडेशन से अमित प्रजापति, आँचल सिंह, रोहित सोनी, रितेश सिंह एवं चंद्र सोनकर उपस्थित रहे। वहीं कलाकारों में समीक्षा शर्मा, गांधी जी वान्या और अंशिका सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय प्रशासन ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
राजस्थान: भजन सम्राट धनराज जोशी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
राजस्थान: पर्यटन स्थल पर हथियारों के साथ बनाई रील्स, युवाओं में बढ़ता दिखा गुंडागर्दी का ट्रेंड
राजस्थान: गोसेवा के साथ मनाई गई वैवाहिक वर्षगांठ, समाज को दिया गया सेवा का संदेश