Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अपराधियों पर शिकंजा, रामपुर मनिहारान पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/08/2026 10:29:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/08/2026 10:29:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए थाना क्षेत्र में अलग अलग मामलों और अलग अलग जगहों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एंव एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए थाना क्षेत्र में अलग अलग मामलों और अलग अलग जगहों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एंव एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशन  में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी, चोरी,लूट नकबजनी/छिनैती आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में एंव थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व दबिश के दौरान 01, एन बी डब्ल्यू वारंटी अभियुक्त राहुल उर्फ पाटिल पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर को  (एस टी नंबर 60-2023 व मुकदमा अपराध संख्या 312/22 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 273/273 भारतीय दंड विधान माननीय न्यायालय अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 10 सहारनपुर) में ग्राम लंढौरा गुर्जर से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

अभियुक्त राहुल उर्फ पाटिल पुत्र विजय पाल को पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अरुण कुमार व हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बड़ी सूझबूझ के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में उपनिरीक्षक ललित कुमार एंव होमगार्ड पुलिस कर्मी राजपाल ने अभियुक्त सरफराज पुत्र अखलाक निवासी मौहल्ला कायस्थान को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01, एन बी डब्ल्यू वारंटी अभियुक्त सरफराज पुत्र अखलाक को संबंधित एस टी नंबर 830/24 धारा 138 एन आई एक्ट (माननीय न्यायालय अपर जिला जज मुख्य न्यायाधीश चतुर्थ सहारनपुर) को मौहल्ला कायस्थान रामपुर मनिहारान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसी के साथ तीसरे मामले में थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में 01, शातिर अभियुक्त को 01, अवैध तंमचे और 02, जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।

 

अवगत कराना है कि थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 1,अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त रहीस पुत्र शकूर निवासी मौहल्ला "महल" को नजदीकी गांव टिपरा रोड के जंगल के पास नई प्लाॅटिंग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रहीस के कब्जे से 01,अवैध तमंचा और 02, जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। उपरोक्त अभियुक्त  रहीस पर अलग अलग अपराध युक्त थाना रामपुर मनिहारान, थाना तहसील नकुड, थाना सरसावा,नगर कोतवाली सहारनपुर एंव थाना मण्डी सहारनपुर में अनेकों आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक ललित कुमार और हैड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार की  सक्रिय भूमिका रही।


Featured News