Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 30/07/2026 11:32:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 30/07/2026 11:32:19 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दादरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की "दादरी परिवर्तन यात्रा" लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत आगे बढ़ रही है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा अब तक 165 गांवों का भ्रमण पूरा कर चुकी है। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया और अपना समर्थन जताया। परिवर्तन यात्रा मंगरौली, छपरौली, ऐमनाबाद, चौगानपुर और हबीबपुर डेरिन समेत कई गांवों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। हबीबपुर डेरिन गांव में यात्रा का विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।यात्रा के दौरान सर्वसमाज का समर्थन देखने को मिला। राजपूत समाज की ओर से तलवार भेंट कर सम्मान किया गया, जबकि गुर्जर समाज ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

वहीं ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और अन्य समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। हबीबपुर डेरिन में आयोजित कार्यक्रम में सरधना विधायक अतुल प्रधान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और बदलाव की जरूरत पर अपनी बात रखी। जनसंवाद के दौरान अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और मजदूरों के अधिकारों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि यह यात्रा अब केवल एक साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और परिवर्तन की भावना से जुड़ा जनअभियान बन चुकी है। यात्रा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में भी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी रहेगा।


 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का सामान और फर्जी नंबर बाइक हुई बरामद

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर हुए गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस हुए बरामद

बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा

दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन


Featured News