-
☰
उत्तर प्रदेश: गोचर महाविद्यालय और कृषि इंटर कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से की मुलाकात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गोचर महाविद्यालय एवं गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय जयंत चौधरी से मुलाकात की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गोचर महाविद्यालय एवं गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय जयंत चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक, सहारनपुर के पूर्व चेयरमैन चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गोचर महाविद्यालय और गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर से संबंधित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से दोनों शिक्षण संस्थानों की आवश्यकताओं और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा गया। इस दौरान संस्थानों के विकास और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को संस्थानों से संबंधित जानकारी देते हुए क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में इनके योगदान से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से उम्मीद जताई गई कि संस्थानों से जुड़े विषयों पर केंद्र स्तर से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवसर पर बिजनौर सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद मलूक नागर, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, सहारनपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तेज सिंह, रामपुर मनिहारान के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह तथा ग्राम बुढ़ाखेड़ा निवासी कल्याण सिंह मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री से संस्थानों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गोचर महाविद्यालय और गोचर कृषि इंटर कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र हैं और इनके विकास से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। इस शिष्टाचार भेंट को क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विषयों को उच्च स्तर पर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्तिनिधिमंडल ने संस्थानों के हित में आगे भी आवश्यक प्रयास जारी रखने की बात कही।