-
☰
उत्तर प्रदेश: मानदेय न मिलने से नाराज़ आपदा मित्रों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा प्रशिक्षण के बाद भी मानदेय न मिलने से परेशान आपदा मित्रों ने उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा प्रशिक्षण के बाद भी मानदेय न मिलने से परेशान आपदा मित्रों ने उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे आपदा मित्रों ने देश के गृहमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। आपदा मित्रों का कहना है कि जनपद के करीब 193 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया था, जिसके लिए सरकार द्वारा हजारों रुपये का बजट खर्च किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रति आपदा मित्र प्रतिदिन ₹500 मानदेय देने की बात कही गई थी, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने के महीनों बाद भी अब तक किसी को मानदेय नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर कोरोना काल के बाद तक आपदा मित्रों को विभिन्न आपदाओं के समय प्रशासन की सहायता के लिए तैनात किया गया। आपदा की स्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें मानदेय के नाम पर कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।
आपदा मित्रों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आगामी 30 मार्च को लखनऊ स्थित विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में आपदा मित्र मौजूद रहे और उन्होंने सरकार से अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग