-
☰
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की बैठक, 13 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ स्वतंत्रता दिवस को परंपरागत एवं भव्य तरीके से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया जाए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ स्वतंत्रता दिवस को परंपरागत एवं भव्य तरीके से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने आवास, स्कूल एवं सरकारी कार्यालयों में ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा फहराए। आधा झुका, कटा या फटा झंडा न लगाया जाए तथा निर्धारित समय के बाद झंडे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए। बैठक में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, फल वितरण, रूट मार्च एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। नगर क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। रूट मार्च के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था करने को भी कहा गया। डीएम ने क्रॉस कंट्री दौड़ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने पर समाजसेवियों, सहयोगियों एवं जनपदवासियों का आभार भी व्यक्त किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस राजेश जैन सहित अन्य अधिकारी एवं समाज के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।