Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 13/02/2026 10:56:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 13/02/2026 10:56:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जिलाधिकारी ललितपुर श्री सत्य प्रकाश ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जिलाधिकारी ललितपुर श्री सत्य प्रकाश ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व सतर्कता के साथ निर्वहन करने को कहा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने केंद्रों पर पर्याप्त निगरानी, सतत भ्रमण एवं संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए समन्वय और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया।