-
☰
उत्तर प्रदेश: गंगा समिति बैठक में डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों से जवाब तलब
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप स्थल शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागदेवी नदी के डिसिल्टेशन हेतु सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी नगर पालिका ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया और चेतावनी दी कि कार्य न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण में खराब प्रगति पर जिला पंचायती राज अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डी एफ ओ शुभम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: ADCA केस का लिया संज्ञान , स्वाति मिश्रा के माध्यम से न्याय दिलाने का आश्वासन
राजस्थान: मोक्ष का मार्ग, अहंकार और क्रोध से दूरी है जरूरी
गुजरात: नादबेट पहुंची सेना-नौसेना-बीएसएफ की कार रैली, भव्य तरीके से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: एनपीए खाता और बैंक कार्रवाई, आम नागरिक के लिए सरल कानूनी जानकारी
गुजरात: पहली बार विज्ञान परीक्षा केंद्र, छात्रों का गुलाब देकर किया स्वागत
गुजरात: 25 साल बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार, करजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई