-
☰
उत्तर प्रदेश: त्योहारों पर शांति, भाईचारा और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान जिलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार थाना कोतवाली परिसर रामपुर मनिहारान में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्योहार ईद उल फितर तथा रमजान के आखिरी जुमे के दृष्टिगत भाई चारे, शांति सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान जिलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार थाना कोतवाली परिसर रामपुर मनिहारान में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्योहार ईद उल फितर तथा रमजान के आखिरी जुमे के दृष्टिगत भाई चारे, शांति सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नकुड़ सुश्री रुचि गुप्ता ने की, जबकि तहसीलदार जितेंद्र कुमार एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ त्योहारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से अपील की कि ईद उल फितर और रमजान के पवित्र अवसर को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
अधिकारियों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, मस्जिदों के आसपास की व्यवस्थाओं तथा अफवाहों से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही लोगों से कहा गया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें, और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुलिस-प्रशासन और क्षेत्र के लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। शांति समिति बैठक में नगर काजी सहित सभासद नदीम अहमद, मौलाना असद मियां,आबिद हसन, पूर्व सभासद खलील अहमद, सभासद आफताब मलिक, व नजदीकी गांव घाटेडा, इस्लाम नगर आदि क्षेत्र के अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग