-
☰
उत्तर प्रदेश: बिना जांच निलंबन पर इंजीनियरों का विरोध, बिजली विभाग की खामियां उजागर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिना जांच किए बिजली विभाग के अवर अभियंता अभय यादव और एसडीओ रोहित सरोज के निलंबन का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मिंटो पार्क स्थित संगठन भवन में जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक हुई, जिसमें विभाग की कई गंभीर कमियों को उजागर किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिना जांच किए बिजली विभाग के अवर अभियंता अभय यादव और एसडीओ रोहित सरोज के निलंबन का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मिंटो पार्क स्थित संगठन भवन में जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक हुई, जिसमें विभाग की कई गंभीर कमियों को उजागर किया गया। बैठक में अभियंताओं के आरोप बैठक में अभियंताओं ने आरोप लगाया कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराए बिना ही कार्रवाई कर दी गई, जबकि वास्तविक समस्या उच्च स्तर पर प्रबंधन की लापरवाही और संसाधनों की कमी है। छिबैया फीडर में 6500 से अधिक कनेक्शन हैं, लेकिन पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है। जूनियर इंजीनियर संगठन के जनपद अध्यक्ष शिवब्रत यादव ने बताया कि फीडर पर 139 एम्पीयर क्षमता वाले कंडक्टर पर 300 एम्पीयर से अधिक लोड चल रहा है, जिससे बार-बार तार टूटने और हादसे की आशंका बनी रहती है। पिछले वर्षों में इस फीडर पर तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति भी खराब बताई गई। संगठन के अनुसार 860 से अधिक ट्रांसफॉर्मरों में तेल मानक से कम है और तत्काल 9000 लीटर से अधिक तेल की आवश्यकता है। समय रहते आपूर्ति नहीं होने पर बड़े पैमाने पर ट्रांसफॉर्मर खराब हो सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियंता उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था बनाए रखते हुए काली पट्टी बांधकर मुख्य अभियंता कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। नए एसडीओ और जेई की तैनाती प्रयागराज। झूंसी में जेई और एसडीओ के निलंबन के बाद शुक्रवार को नए पदाधिकारियों को तैनात कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता गंगापार सौरभ गौतम ने बताया कि एसडीओ शिवम प्रकाश को नई जिम्मेदारी मिली हैं। वहीं जेई संजय गुप्ता को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार