Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: श्रमिक दिवस पर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 02/05/2026 02:05:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 02/05/2026 02:05:15 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री विशाल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर 150 से अधिक श्रमिकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिकों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त श्री सतीश कुमार ने श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। सहायक श्रम आयुक्त ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्व को बताते हुए श्रमिकों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। 

उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपना श्रम पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण, न्यूनतम मजदूरी, निर्धारित कार्य समय, तथा महिलाओं और बाल श्रमिकों के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें श्रमिक कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा चयनित श्रमिकों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Featured News