-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में लागू होगी फार्मर रजिस्ट्री, हर किसान तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री व्यवस्था को बड़े स्तर पर लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री व्यवस्था को बड़े स्तर पर लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हर ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए। इससे किसानों का डेटा एकीकृत रूप से तैयार होगा और योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंचेगा। सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है। इससे किसानों को एक ही पहचान के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मिल सकेगा। रिकॉर्ड की गड़बड़ियां होंगी दूर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना, जैसी योजनाओं में यदि किसी लाभार्थी के नाम या अभिलेख में त्रुटि है, तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाए। साथ ही, हर पात्र किसान का ‘किसान पहचान पत्र’ बनाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। 01 मई 2026 तक पोर्टल पूरी तरह चालू करे, सहयोगी विभाग (उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, लघु सिंचाई): 31 मई 2026 तक तैयारी पूरी करें। ताकि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एक समान व्यवस्था लागू की जा सके।
छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आज ‘‘रक्तदान महादान‘‘ शिविर का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में संचारी रोग नियंत्रण रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा: लक्षित सरीन ने एडीसी का पदभार संभाला, जनसेवा और पारदर्शिता पर दिया जोर
हरियाणा: हिमांशु चौहान ने नगराधीश का पदभार संभाला, शहर विकास और जनसेवा को दी प्राथमिकता
हरियाणा: जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं और फसल खरीद प्रबंधों पर दिया जोर