Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 17 अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, 2100 लोगों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 23/04/2026 11:10:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 23/04/2026 11:10:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह "योजना संख्या" के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुल 17 अस्पतालों में निकासी (Evacuation) एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह "योजना संख्या" के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुल 17 अस्पतालों में निकासी (Evacuation) एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों में लगभग 2100 व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया, जिन्हें अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न अस्पताल भवनों को सम्मिलित किया गया, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ आदि को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को सेक्टर-12, नोएडा स्थित अस्पताल में फायर टेंडर एवं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान अस्पताल के 600 से अधिक स्टाफ को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों यथा फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, होज़ रील और फायर बकेट के सही एवं प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। 

अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि प्रतिभागी न केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त करें, अपितु आपातकाल में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय लेने में भी सक्षम हों। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर आमजन की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति सतत जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके और त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव सुनिश्चित किया जा सके।