Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गैस संकट से मचा हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 01/04/2026 04:57:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 01/04/2026 04:57:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेवराई गाजीपुर तहसील के सेवराई गांव के उपभोक्ता बुकिंग कराने के बाद भी उनके यहा गैस सिलेंडर नही मिल पा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेवराई गाजीपुर तहसील के सेवराई गांव के उपभोक्ता बुकिंग कराने के बाद भी उनके यहा गैस सिलेंडर नही मिल पा रहा है। वहां के बड़े बुजूर्ग विक्लांग एंव मजदूर किसान गैस के सेवराई पोखरा पर सुबह से ही गैस की गाड़ी का इंतजार मे बैठे रहे। वहीं सेवराई के लोगो ने भारत निविदा लाइन समाचार न्यूज के सहयोगी मृत्युंजय नारायण सिंह को फोन कर अपने यहां मौके पर बुलाया, और बताया कि गैस की गाड़ी के ड्राइवर को फोन किया गया। उसने बोला की गैस की गाड़ी लेकर आ रहां हुं।आप लोग सेवराई पोखरे पर आ जाइये। लेकिन दोपहर के 1 बजकर 15 मिनट होने के बाद भी  नही आया। फिर ड्राइवर के फोन नंबर पर लोगों द्वारा फोन किया गया तो बोला कि गैस भदौरा सिनेमाघर के पास सब खत्म हो गया। फिर किसान नेता भानु प्रताप सिंह सेवराई उसी रास्ते से गुजर रहे थे, तो वहा पर भीड़ देखकर रुके। लोगो ने इस समस्या से उन्हे अवगत कराया जिसे किसान नेता इस संबंध मे एस डी ओ गाजीपुर से फोन पर वार्तालाप किया। तो वह किसान नेता पर ही भड़क गया,और औकात देखने लगा ।इस संबंध मे एस डी ओ और किसान नेता मे खुब तू .तू , मै. मै हुआ, लेकिन कोई बात नही बनी। बल्कि देख लेने तक की बात बढ़ती चली गई। 


उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाए कि प्रति सिलेंडर पचास रूपए हम लोगो से अधिक लिया जाता है, इसके बावजूद भी हम लोगो को सिलेंडर नही मिल रहा है। हम लोगो के द्वारा पंद्रह दिन पहले बुकिंग किया गया सिलेंडर के लिए रोज फोन पर बात करने पर बताया जाता है, कि गैस की गाड़ी जा रही है लेकिन सुबह से सब काम धाम छोड़कर गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है। और जवाब मिलता है कि सिलेंडर खत्म हो गया। लेकिन यह सोचने वाली बात है कि किसी दुकानदार के पास जावों तो उसके दुकान पर सिलेंडर मिलेगा। लेकिन गरिब असहाय परिवार माता बहनो सिलेंडर लेकर  रोज रोड पर खड़ा होकर गाड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है।यह विषय केवल एक गांव का नही है बल्कि यह समस्या हर गांव मे देखने को मिल रहा है।इस मौके पर गैस सिलेंडर के लिए किसान नेता भानु प्रताप सिंह, शिवम सिंह, राजगिरी अगरहरी,सुमित्रा गुप्ता, हनुमान यादव, विकास कुमार, हरदेव साह, बालकिशुन पांडेय निवासीगण सेवराई जैसे तमाम लोग इस गंभीर समस्या से परेशान दिखाई दिए और गंभीर आरोपो को मृत्युंजय नारायण सिंह ने कैमरे मे कैद किया, व एस डी ओ को सूचना के बाद भी अभी तक कोई समाधान नही हुआ l