Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 26/05/2026 03:45:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 26/05/2026 03:45:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के मियाँगंज चौराहे पर मंगलवार, 26 मई 2026 को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन ललित गुप्ता द्वारा गुप्ता मार्केट, जिओ ऑफिस के सामने किया गया था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के मियाँगंज चौराहे पर मंगलवार, 26 मई 2026 को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन ललित गुप्ता द्वारा गुप्ता मार्केट, जिओ ऑफिस के सामने किया गया था। कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सचिन सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदुम सिंह शुक्ला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

भंडारे के दौरान विधायक बम्बालाल दिवाकर ने उपस्थित लोगों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पहचान हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजक ललित गुप्ता ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष की तरह इस बार भी जनसहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और व्यापारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन देर शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।