Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 02/05/2026 05:51:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 02/05/2026 05:51:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जुआ/शराब/सट्टा आदि की रोकथाम एवं इनमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जुआ/शराब/सट्टा आदि की रोकथाम एवं इनमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्वेक्षण में तथा थानाध्यक्ष थाना सरसावा श्री प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.05.2026 को अभियुक्तगण 1-मनोज कुमार पुत्र मान सिंह निवासी म0न0- 491 महादेव कालोनी थाना यमुना नगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा 2-अजय कुमार पुत्र रवींद्र कुमार निवासी म0न0 461 मुंडा माजरा यमुना नगर थाना यमुनानगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा 3-विशाल कुमार पुत्र रवींद्र कुमार निवासी म0न0 461 मुंडा माजरा यमुना नगर थाना यमुनानगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा 4-धीरज कुमार पुत्र पुरुषोत्तम कुमार म0न0 -336 महादेव कालोनी थाना यमुना नगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा 5-उत्तम कुमार पुत्र दुष्यंत कुमार निवासी ग्राम गंधेवडा  थाना गढ़ी पुख्ता जिला शामली 6-अर्शदीप  पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी जम्मू कालोनी बी नियर टेढ़ा मंदिर केंप यमुनानगर थाना गांधी नगर जिला यमुना नगर हरियाणा 7-धर्मपाल पुत्र रूपचंद निवासी जम्मू कालोनी म0न0 35 यमुनानगर थाना गांधी नगर जिला यमुना नगर हरियाणा को रायपुर रोड़ देहरादून अंबाला हाइवे बाबा दा ढाबा के पास खाली पड़ी जगह में खड़ी दो गाड़ियों से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख 27 हजार रुपये नकद, 02 गाड़ी (1-होंडा आमेज रजि0 HP 17 F 6134 व 2- क्रेटा रजि0न0 –HR 02 BB 1733), 01 केलकुलेटर, 03 रजिस्टर गत्ते के,15 मोबाइल फोन बरामद हुये । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 - 144/26 धारा ¾ जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि कि जब भी क्रिकेट/आईपीएल के मैच होते है तो हम लोग ऑनलाइन लोगों से सट्टे लगवाते है। जिससे हमारी मोटी कमाई हो जाती है और सट्टे में कमाये हुए रुपयों को हम आपस में बांट लेते है तथा रजिस्टर में हिसाब लिखते है । जो रुपये हमसे बरामद हुए है ये रुपये हम लोगों ने ऑनलाईन सट्टे बाजी से ही कमाये है । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1.  मनोज कुमार पुत्र मान सिंह निवासी महादेव कालोनी थाना यमुना नगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा ।
2.  अजय कुमार पुत्र रवींद्र कुमार निवासी मुंडा माजरा यमुना नगर थाना यमुनानगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा ।
3.  विशाल कुमार पुत्र रवींद्र कुमार निवासी मुंडा माजरा यमुना नगर थाना यमुनानगर शहर जिला यमुना नगर हरियाणा 
4.  धीरज कुमार पुत्र पुरुषोत्तम कुमार महादेव कालोनी थाना यमुना नगर शहर जिला