Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ललितपुर पुलिस जनशिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार किया प्रथम स्थान प्राप्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 13/02/2026 11:05:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:05:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जनशिकायतों के निस्तारण में ललितपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर जनशिकायतों के निस्तारण में ललितपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के क्रम में माह जनवरी-2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनपद ललितपुर को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया गया, जिसका मूल्यांकन मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ललितपुर को जनसुनवाई पोर्टल पर पहला स्थान मिला।

 

इसके साथ ही थाना रैंकिंग में जनपद के 13 थानों ने शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें कोतवाली ललितपुर, जखौरा, बानपुर, मदनपुर, नाराहट, पूराकला, बार, पाली, महरौनी, तालबेहट, सौजना, गिरार एवं महिला थाना ललितपुर शामिल हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने IGRS से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।