-
☰
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र चोरी के मामले में वर्ष 2021 से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने दीपावली के अवसर पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुणे से अपने घर आया हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पिपरी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वर्ष 2021 से फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त लाला कुमार दीपावली मनाने पुणे से अपने घर आया हुआ है। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लाला कुमार पुत्र मिन्द्रा उर्फ मोहन, निवासी जैन सिनेमा हॉल के सामने, वार्ड नंबर एक, मलिन बस्ती पिपरी, थाना पिपरी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।