-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारानउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन व नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व तथा एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई श्रीमान प्रवेश शर्मा की अगुवाई में बुधवार 3 जून को मिशन शक्ति अभियान फेज 5,0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं एंव बालिकाओं को सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारानउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन व नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व तथा एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई श्रीमान प्रवेश शर्मा की अगुवाई में बुधवार 3 जून को मिशन शक्ति अभियान फेज 5,0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं एंव बालिकाओं को सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराया गया। एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा, महिला कांस्टेबल सलोनी एंव महिला कांस्टेबल पुष्पा ने नगर के बाजारों,बैंक, मोहल्लों व अन्य रास्तों पर स्कूली छात्राओं,नगरीय/क्षेत्रीय बालिकाओं व महिलाओं को अभियान चलाकर उनकी सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेस 5.0 अपराध सुरक्षा जागरूक अभियान के तहत डिजिटल अरेस्टिंग, सशक्तिकरण में सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में बताया, एवं साइबर क्राइम,साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में भी जानकारी दी, और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रचलित अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया गया, और अनेकों संबंधित विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जैसे-1090,181,1930 और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में बताया गया, और जरुरत के समय उपरोक्त नम्बरों से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ साथ अपराधों व धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के गलत उपयोग आदि से संबंधित बचाव के तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। एंटी रोमियो टीम द्वारा व्यापक रूप से लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान महिलाओं एंव बालिकाओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। और बताया गया कि पुलिस प्रशासन आपको हर प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षा प्रदान करने हेतु तत्पर है। अभियान के दौरान संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़