-
☰
उत्तर प्रदेश: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 31 मोबाइल फोन समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र (23) और ध्रुव (19) के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने और चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी छीने गए मोबाइल फोन के पासवर्ड तोड़ने के बाद उनमें लिंक बैंक खातों से पेटीएम और फोन-पे के जरिए रकम ट्रांसफर करते थे। इसके अलावा जब उनके पास बड़ी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठा हो जाते थे, तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। पुलिस जांच में एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित का सैमसंग मोबाइल फोन छीनने के बाद उससे जुड़े बैंक खाते से 93,500 रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये की रकम डेबिट/फ्रीज कराई और पीड़ित का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल