-
☰
उत्तर प्रदेश: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज के आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज के आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के फतेहपुर गौरिया निवासी चंद्र किशोर (40) पुत्र स्व. पंचम मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव मुशीराबाद के समीप लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर दिल्ली जा रही एक निजी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस चालक सुनील कुमार और ईएमटी रोहित ने घायल चंद्र किशोर को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। मियागंज सीएचसी में डॉ. डी. नाथ ने प्राथमिक उपचार के बाद चंद्र किशोर की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. डी. नाथ ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित
राजस्थान: सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रविन्द्र सिंह यादव हुए निलंबित, विभागीय की जांच शुरू