Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने तीन विभागों से सवा दो करोड़ सर्विस चार्ज वसूला, डाक विभाग को भेजे बिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/03/2026 10:27:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/03/2026 10:27:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम ने नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सीजीएसटी विभाग से एक करोड़ 55 लाख की वसूली सहित तीन विभागों से सवा दो करोड़ से अधिक सर्विस चार्ज की वसूली की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम ने नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सीजीएसटी विभाग से एक करोड़ 55 लाख की वसूली सहित तीन विभागों से सवा दो करोड़ से अधिक सर्विस चार्ज की वसूली की है। जबकि आयकर विभाग व डाक विभाग को भी करीब साढे़ दस करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए है। यदि इन विभागों द्वारा बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तो अगले वर्ष बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज पुनः देय होगा। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत सीजीएसटी विभाग सहारनपुर से एक करोड़ 55 लाख 78 हजार 820 रुपये मय ब्याज के वसूल किये गए है। उन्होंने बताया कि सीजीएसटी विभाग की ओर वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 का ब्याज सहित बकाया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बकाया सर्विस चार्ज 51 लाख 50 हजार के साथ कुल एक करोड़ 55 लाख 78 हजार 820 रुपये बकाया था जिसे विभाग से जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रबंधक केंद्रीय भंडारण निगम से वित्तीय वर्ष 2024-25 व वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्विस चार्ज 66 लाख 72 हजार तथा उप महाप्रबंधक पीएनटी ट्रेनिंग सेंटर अम्बाला रोड से भी वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 का 06 लाख 72 हजार रुपये सर्विस चार्ज जमा कराया गया है।

कर अधीक्षक ने बताया कि आयकर विभाग व डाक विभाग को भी करीब साढे़ दस करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए हैं। इनमें संयुक्त आयकर आयुक्त को वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 का ब्याज सहित 2 करोड़ 35 लाख सर्विस चार्ज का बिल भेजा गया है। इसके अलावा प्रवर अधीक्षक डाकघर रेलवे रोड को वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 व 2025-26 का ब्याज सहित 05 करोड़ 58 लाख तथा प्रवर अधीक्षक डाकघर मिशन कम्पाउण्ड को वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 व 2025-26 का 02 करोड़ 58 लाख रुपये सर्विस चार्ज बिल भेजा गया है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि यदि उक्त विभागों द्वारा 31 मार्च तक बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तो अगले वर्ष उक्त बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज और देना होगा।