-
☰
उत्तर प्रदेश: जेब काटने वाली गैंग का हुआ पर्दाफाश, 4 महिलाएं हुई गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वादी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत 4-5 अज्ञात महिलाओं द्वारा वादी की जेब से कुल 50,000/- रूपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 215/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वादी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत 4-5 अज्ञात महिलाओं द्वारा वादी की जेब से कुल 50,000/- रूपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 215/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, जिनके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल देव के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 30.04.2026 को थाना सदर बाजार की टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित 04 अभियुक्ता 1.सरस्वती पत्नी रामू नि0 टेंडवा (झुग्गी-झोपडी) जनपद बरोनी बिहार 2.रूमा पत्नी स्व0 किशोर नि0 टेंडवा (झुग्गी-झोपडी) जनपद बरोनी बिहार 3.नैना पुत्री सिकन्दर (लंगडा) नि0 टेंडवा (झुग्गी-झोपडी) बरोनी जनपद बिहार 4.नन्दनी पत्नी गौरव नि0 टेंडवा (झुग्गी-झोपडी) जनपद बरोनी बिहार को छोटी लाईन के पास पडे खण्डर से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 10,500/- रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार