Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anil , Date: 13/03/2026 04:15:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 13/03/2026 04:15:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक पंकज चौधरी व उनकी टीम ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र भी किया बरामद मुज़फ्फरनगर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक पंकज चौधरी व उनकी टीम ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र भी किया बरामद मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल अपने जलवे बिखेर रहे हैं तथा हर घटना को कुछ समय में ही खोलकर पुलिस का इकबाल तो बुलंद कर ही रहे हैं साथ ही अपराधियों को भी मुठभेड़ में अच्छा खासा सबक सिखा रहे हैं खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी घटना को वह एक चुनौती के रूप में लेते हैं तथा जब तक उसे ना खोल दें तब तक चैन से नहीं बैठते हैं।आज भी खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक पंकज चौधरी व उनकी टीम ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र भी किया बरामद।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12.03.2026 को थानाक्षेत्र खतौली निवासी वादिया द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया का डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।आज थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा पमनावली चौकीक्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज गति से चलने लगा। संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी , परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमास की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश  पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर  घायल हो गया । घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है। पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पिंकू उर्प टिंकू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 01 मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी, तभा अब वह पुलिस से बचने के उद्देश्य से कहीं जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेशचंद बघेल थाना खतौली,उ0नि0 आरिफ,उ0नि0 श्री पंकज चौधरी,है0का0 शीतल देव,का0 नवीन कुमार,का0 मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।