Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गौकशी की सूचना पर पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 13/08/2026 05:41:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 13/08/2026 05:41:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में गौकशी/चोरी/नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में गौकशी/चोरी/नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एस एच ओ  गंगोह व कस्बा चौकी प्रभारी गंगोह द्वारा पुलिस टीम के साथ नकुड़ रोड़ बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों व शातिर अपराधियों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दूरी पर एक आम के बाग में 2-3 संदिग्ध व्यक्ति गौकशी करने की तैयारी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँची तो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम को बाग की तरफ आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई, किन्तु बदमाशों द्वारा पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को बाये पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के 02 अन्य साथी मौके से फरार हो गये।

 

गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान मेहरबान पुत्र रिजवान निवासी मौहल्ला कुरेशियान कस्बा गंगोह थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।  गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जीवित कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, गौकशी के उपकरण व 01 रास जीवित गौवंश बरामद । फरार दोनो बदमाशो की तलाश हेतु लगातार काम्बिंग की जा रही है। घायल/गिरफ्तार बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का गौकश अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर में करीब 17 मुकदमें दर्ज हैं। फिल्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।