-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का सामान और फर्जी नंबर बाइक हुई बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का तांबे का तार, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद पुत्र इदरीश (24 वर्ष) और जुनैद पुत्र जाहिद (27 वर्ष) निवासी रामपुर मनिहारान के रूप में हुई है। दोनों पर नैनखेड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने का आरोप है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने केबल जलाकर निकाला गया 380 ग्राम तांबे का तार, एक फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इनके खिलाफ पूर्व में चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा
दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन