-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वाल्मीकि सभा को मिली पहली महिला जिलाध्यक्ष, नीलम कल्याण ने ली शपथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रविवार दिनांक 6 सिंतबर को जिला सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर मूल मंत्र किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रविवार दिनांक 6 सिंतबर को जिला सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर मूल मंत्र किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित जिला वाल्मीकि सभा की पहली महिला जिला अध्यक्षा नीलम कल्याण धर्मपत्नी महिपाल वाल्मीकि, सदस्य एस सी एस टी आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार, ने शपथ ग्रहण की। उन्हें जिला वाल्मीकि सभा सहारनपुर के मुख्य संरक्षक विश्वम्भर सिंह ने शपथ दिलवाई। इस शुभ अवसर पर सभा के संस्थापक सदस्य विकास कैसला, महिपाल वाल्मीकि (सदस्य एस सी एस टी / आयोग, उ.प्र. सरकार), महानगर महापौर डॉक्टर अजय कुमार, अजय बिरला राष्ट्रीय संचालक भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भारत), नगर विधायक माननीय राजीव गुम्बर सहारनपुर, माननीय कीरत सिंह विधायक गंगोह, पूर्व नगर महापालिका चेयरमैन हरीश मलिक, कुलबीर राणा ब्लॉक प्रमुख पुंवारका, सतपाल प्रधान ग्राम कलरी, आनंद बिरला मंडल प्रमुख भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भारत), ओ0 पी0 कल्याण, पूर्व जिलाध्यक्ष वाल्मीकि सभा ब्रजमोहन सूद, राहुल वाल्मीकि, संजय प्रधान, राज पहलवान सहित कई सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विश्वास घावरी एवं अमित कुमार नानका ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम कल्याण ने की। अंत में वाल्मीकि समाज से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षा श्रीमती नीलम कल्याण ने समाज के लोगों एंव उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल