-
☰
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का मचा कहर, 32 जिलों में लू का अलर्ट जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार शुरुआती दौर में ही विकराल रूप धारण कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार शुरुआती दौर में ही विकराल रूप धारण कर लिया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा और लोगों का घरों में कैद होना आम दृश्य बनता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। साफ तौर पर कहा गया है कि 25 अप्रैल तक राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में लू का प्रकोप तेज रहने की संभावना है। दोपहर में बाहर निकलना खतरनाक तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलते दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना जोखिम भरा साबित हो सकता है। सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो रहा है, और गर्मी से बेहाल लोग छांव और ठंडक की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। बच्चों-बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा खतरा विशेषज्ञों के अनुसार इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ सकता है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। प्रशासन की सख्त एडवाइजरी, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, खूब पानी और तरल पदार्थ लें, सिर ढककर ही बाहर जाएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें, लगातार चढ़ते पारे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब हर किसी की नजर आसमान पर टिकी है—कि आखिर कब इस झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल