Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 22/04/2026 04:29:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 22/04/2026 04:29:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सरकारी गेहूं खरीद में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सरकारी गेहूं खरीद में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने नवीन मंडी तिलहर में छापा मारकर सेंटर प्रभारी को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चाहरपुर निवासी शिकायतकर्ता सौरभ सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि आरएफसी सेंटर संख्या 01 व 02 पर तैनात क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक मुनेंद्र नाथ पटेल गेहूं खरीद के एवज में 100 रुपये प्रति कुंतल की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जांच के बाद जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर जैसे ही आरोपी निरीक्षक ने 9 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। कार्रवाई से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ थाने ले गई है, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल कर रहे थे, जबकि निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।