Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़,अरसद अली  Published by: , Date: 22/04/2026 05:17:43 pm Share:
  • छत्तीसगढ़,अरसद अली
  • Published by: ,
  • Date:
  • 22/04/2026 05:17:43 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा कि कोरबा जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के रंगाई पुताई के लिए प्रतिवर्ष लगभग तीन हजार रुपए शासन द्वारा भेजा जाता है, लेकिन परियोजना स्तर से लेकर सेक्टर सुपरवाइजर तक सब मिलकर उक्त राशि की बंदर बांट कर लेते हैं।

विस्तार

छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा कि कोरबा जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के रंगाई पुताई के लिए प्रतिवर्ष लगभग तीन हजार रुपए शासन द्वारा भेजा जाता है, लेकिन परियोजना स्तर से लेकर सेक्टर सुपरवाइजर तक सब मिलकर उक्त राशि की बंदर बांट कर लेते हैं। दुबे ने कहा कि सही तरीके से किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई - पुताई नहीं कराई गई है। किसी आंगनबाड़ी केंद्र में एक दीवाल किसी में दो दीवाल किसी में अंदर तो किसी में बाहर दीवाल की ही रंगाई पुताई कराई गई हैं। संपूर्ण दीवारों की रंगाई पुताई लगभग - लगभग केंद्रों में नहीं कराई गई है। राजकुमार दुबे ने कहा कि शासन से प्राप्त रूपयों की बंदर वाट कर ली गई है। राजकुमार दुबे ने जांच कर कार्रवाई की मांग अपने पत्र में कार्यक्रम अधिकारी से किया है। दुबे ने कार्यक्रम अधिकारी से लिखित में कहा कि जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करे एवं जिन केन्द्रों की रंगाई पुताई नहीं हुई है।