-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस की दबंगई में चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, SHO पर उठे गंभीर सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित, जो खुद को एडवोकेट और पत्रकार बता रहा है, ने थाना संतनगर के SHO पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सुनील कुमार मौर्य के अनुसार, वह बाजार में गेहूं का पैसा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चल रही पुलिस चेकिंग में उसकी बाइक रोकी गई। युवक का कहना है कि वह अपनी बाइक साइड में खड़ी ही कर रहा था कि तभी SHO अचानक दौड़ते हुए आए और बिना किसी पूछताछ के उसके चेहरे पर दो थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि इसके बाद SHO ने उसकी बाइक की चाभी निकाल ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसने खुद को एडवोकेट और पत्रकार बताया, तब भी SHO का व्यवहार नहीं बदला। उल्टा उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि “अभी जेल भेज देंगे और धारा लगाकर अंदर कर देंगे।” इस घटना से आहत युवक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। निष्पक्ष जांच की उठी मांग। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल