-
☰
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विकास भवन मिर्जापुर में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विकास भवन मिर्जापुर में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने तथा नजदीकी विद्यालय में स्थानांतरण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत किया गया। इन फैसलों को शिक्षामित्रों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया गया।
इस समारोह में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पटेल (मिर्जापुर) एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही राज नारायण यादव, दिनेश सिंह, राज सिंह, रोहतेश यादव, अमरेंद्र श्रीवास्तव समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित
राजस्थान: सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रविन्द्र सिंह यादव हुए निलंबित, विभागीय की जांच शुरू