-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा जोन में विशेष अभियान, खुले में शराब पीनेवालों पर 383 के खिलाफ कार्रवाई
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा जोन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा जोन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री सुधीर कुमार के पर्यवेक्षण में, जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 09.02.2026 को किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए। धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कुल 383 व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस क्रम में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से 42, थाना बीटा-2 से 28, थाना दादरी से 52, थाना जारचा से 32, थाना कासना से 75, थाना ईकोटेक-प्रथम से 14, थाना दनकौर से 62, थाना जेवर से 62 तथा थाना रबूपुरा क्षेत्र से 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
राजस्थान: ADCA केस का लिया संज्ञान , स्वाति मिश्रा के माध्यम से न्याय दिलाने का आश्वासन
राजस्थान: मोक्ष का मार्ग, अहंकार और क्रोध से दूरी है जरूरी
गुजरात: नादबेट पहुंची सेना-नौसेना-बीएसएफ की कार रैली, भव्य तरीके से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: एनपीए खाता और बैंक कार्रवाई, आम नागरिक के लिए सरल कानूनी जानकारी
गुजरात: पहली बार विज्ञान परीक्षा केंद्र, छात्रों का गुलाब देकर किया स्वागत
गुजरात: 25 साल बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार, करजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई