Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बदहाल सड़क से परेशान छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर 3 घंटे लगाया जाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 19/08/2026 05:19:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 19/08/2026 05:19:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा बदहाल सड़क से परेशान छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-339 पर जाम लगा दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा बदहाल सड़क से परेशान छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-339 पर जाम लगा दिया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं सड़क निर्माण की मांग को लेकर हाईवे पर डटे रहे आपको बता दी कि रैपुरा कला से मझलवारा गांव की सड़क गड्ढों में तब्दील है जिससे स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं और मुख्यालय तक जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना कराना पड़ता है,खराब सड़क होने के कारण कई बार वाहन पलट जाते हैं, जिससे छात्र छात्राएं चोटिल हो जाती है तथा लोगों को आपातकालीन सेवा समय से मुहिया नहीं हो पाती है ,जिसकी शिकायत ग्राम के जागरूक और सामाजसेवियो द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल IGRS पर कई बार कि गयी पर वही लोक निर्माण विभाग महोबा द्वारा फर्जी आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया और लगातार 6 माह से जेई कहते आ रहे हैं कि 4-6 दिन में करा देंगे अगर लोक निर्माण विभाग और जिम्मेदारो समय रहते तब्बजो दिया होता तो आज इन छात्र छात्राओं को सड़क पर न आना पड़ता।

 


करीब तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे एसएचओ ने छात्र-छात्राओं को हड़काते हुए जाम खुलवा दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखने को मिली प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अब देखना होगा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं।


Featured News