-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के जोन-3 में जनगणना-2027 के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सहारनपुर नगर निगम के जोन-3 में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सहारनपुर नगर निगम के जोन-3 में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। नगर निगम के शाकुंभरी कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 49 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 6 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत में जनगणना प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी निगम के वरिष्ठ लेखा परीक्षक एवं प्रशिक्षक अजमैन जी तथा अध्यापिका साक्षी सेठ को सौंपी गई है। बैच संख्या 8933 में कुल 49 कार्मिक नामित किए गए हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना-2027 के कार्यों को शुद्धता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराना है। इसके लिए प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, परिवारों से आवश्यक जानकारियां एकत्र करने, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है। प्रशिक्षक अजमैन ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और संसाधनों के उचित नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षक को पूरी निष्ठा, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जोन-3 के दूसरे बैच का प्रशिक्षण 6 नवंबर तक चलेगा, जबकि तीसरे बैच का प्रशिक्षण 12, 13 और 14 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न, बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल