Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सीआईएसएफ रिहंद में दो दिवसीय अग्नि सुरक्षा ऑडिट हुआ संपन्न, आपातकालीन तैयारियों का हुआ निरीक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 06/11/2026 11:00:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 06/11/2026 11:00:54 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र एनटीपीसी रिहंद स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 3 और 4 नवंबर को वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट आयोजित किया गया। सीआईएसएफ अग्निशमन निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित इस दो दिवसीय ऑडिट का नेतृत्व उप कमांडेंट (फायर) राजेश कुमार शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अग्निशमन केंद्रों, अग्निशमन वाहनों, बचाव उपकरणों, फायर कंट्रोल रूम और स्टोर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा फ्यूल ऑयल टैंक क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तत्परता और आपसी समन्वय की जांच की गई।

ऑडिट अधिकारी ने जवानों से संवाद करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और ड्यूटी के दौरान पूरी तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सीआईएसएफ की रिस्पांस टीम, क्यूआरटी, एंबुलेंस और अन्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। ऑडिट के बाद आवश्यक सुझावों के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस निरीक्षण का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।


Featured News