-
☰
उत्तर प्रदेश: खड़सरिया बॉर्डर से दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना किशनी क्षेत्र पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खड़सरिया बॉर्डर के पास से दो अभियुक्तों, सुघल बाबू और विकास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त विकास पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में लूटे गए जेवरात, नकदी और हथियार बरामद किए हैं। बरामदगी में एक पीली धातु की चेन, अंगूठियां, पायल, 25,500 रुपए नकदी, दो लूटे गए मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बता दे कि इसके अलावा, अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों ने एक ही दिन में लूट और चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया के साथ-साथ गुजरात राज्य तक फैला हुआ था। मुख्य अभियुक्त सुघल बाबू पर पहले से ही लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विकास पर भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह राह चलते लोगों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके आभूषण और मोबाइल लूटने में माहिर था। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस सफल कार्रवाई में थाना किशनी के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह और सर्विलांस टीम के निरीक्षक गगन कुमार गौड़ की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और पूर्व में की गई अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
उत्तर प्रदेश: गैस आपूर्ति संकट पर IEA ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित
गुजरात: शीतला सप्तमी पर भव्य गरबा महोत्सव, माता से मांगी मनोकामना होती है पूरी
गुजरात: वार्ड 4 में सफाई व्यवस्था विफल, गंदगी से ग्रामीण हुए परेशान
बिहार: चोरी के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा चोर , पुलिस जांच में जुटी