Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गड्ढेदार सड़कों पर लोक निर्माण विभाग की फर्जी निस्तारण पर ग्रामीण नाराज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 13/03/2026 02:27:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 13/03/2026 02:27:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा एक और जहां योगी सरकार समय समय पर सड़को को गढ्डा मुक्त करने की बात करती हो पर वहीं दूसरी और उनके ही कर्मचारी सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा एक और जहां योगी सरकार समय समय पर सड़को को गढ्डा मुक्त करने की बात करती हो पर वहीं दूसरी और उनके ही कर्मचारी सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला मुख्यालय से लगभग 15 दूर मेन राठ रोड से ग्रामीण क्षेत्र रैपुराकला व मझलवारा की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील है , जिससे ग्रामीणों को मुख्यालय तक आने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। जागरूक ग्रामीणों द्वारा अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग महोबा को सड़क को पेंच मरम्मत का कार्य करने के लिए कहा गया। सड़क पर कोई कार्य नहीं कराया गया, जब जनहित में जब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी तो दो बार की जांच में दूरभाष के माध्यम से शिकायतकर्ता को कई महीनो तक गुमराह करते हुए अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग महोबा द्वारा फर्जी (आख्या)निस्तारण कर दिया और शासन व प्रशासन को भी गुमराह कर दिया गया साथ ही शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर सरकार की छवि आमजन में धूमिल हो रही है।