-
☰
उत्तर प्रदेश: 11 हजार वोल्ट की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग, 10 बीघा फसल जलकर राख
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जमानियां क्षेत्र के अवती और विशुनपुरा के बीच सिवान में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जमानियां क्षेत्र के अवती और विशुनपुरा के बीच सिवान में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 बीघे क्षेत्र में फैली फसल जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे किसानों को फसल बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। इस आग लगी में डबल तिवारी, बबुआ तिवारी, संतोष कुशवाहा और बाउल कुशवाहा समेत कई किसानों की गेहूं की फसल जल गई। किसानों के लिए यह नुकसान उनकी सालभर की मेहनत और आजीविका पर गहरा आघात है। ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर 'फायर ब्रेक' तैयार किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। इस दौरान गांव के अरविंद तिवारी ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर 'फायर ब्रेक' तैयार किया, जिससे आग के फैलाव को रोकने में मदद मिली। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका। घटना के बाद प्रभावित किसानों में आक्रोश और मायूसी आ गई है। सभी किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने और जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत कर नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। जिससे किसी भी किसान की फसल नुकसान न हो अब प्रशासन से लगाई गुहार।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद